ताज़ा ख़बरलाइफ स्टाइल

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Haryana Weather Today: गुरुवार सुबह हरियाणा के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। हिसार में तड़के तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिसने पूरे इलाके को ठंडक पहुंचाई। सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई बारिश ने शहर के कई हिस्सों को भिगो दिया। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते हुआ है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

9 जिलों में बारिश से गिरा तापमान

राज्य के नौ जिलों में गुरुवार को बारिश हुई जिससे दिन का तापमान गिरा और मौसम सुहाना हो गया। खासतौर पर नारनौल जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 6 जून से हवाओं का रुख बदलेगा और उत्तर-पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे मौसम दोबारा शुष्क हो जाएगा और तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

सिरसा में रातभर बारिश से बिगड़ी व्यवस्था

बुधवार रात सिरसा जिले में तेज बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप रही और कई क्षेत्रों में रात 12 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो पाई। नगर परिषद की सेवाएं ठप हो गईं और कर्मचारियों को गर्मी में बाहर इंतजार करते देखा गया। ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गईं जिन्हें सुबह लोग हटाते नजर आए।

बारिश के आंकड़े और जलभराव की स्थिति

सिरसा में रातभर हुई बारिश के दौरान शहर में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पंजुआना में 10 मिमी, अबूशहर में 8 मिमी, खुइया में 6 मिमी और नहराना में 3 मिमी वर्षा हुई। बारिश के चलते सिरसा और रानियां के कई इलाकों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। अब मौसम विभाग ने 9 जून तक मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है जिसके चलते गर्मी दोबारा बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button