- *महाराष्ट्र से काशी तक सेवा का सफर,कर्तव्य और समर्पण की मिसाल हैं कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर जी*वाराणसी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। देश की सेवा के संकल्प के साथ उन्होंने सुरक्षा बल में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाया है। कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर का व्यक्तित्व सादगी, सहज व्यवहार और अधीनस्थों के प्रति अपनत्व के लिए जाना जाता है। जिम्मेदारी चाहे सुरक्षा से जुड़ी हो या जवानों के मनोबल से, वे टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर देते हैं। वाराणसी में 95वीं बटालियन की जिम्मेदारी संभालते हुए उनका स्थानीय लोगों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ भी आत्मीय संवाद देखने को मिलता है। उनके व्यवहार में महाराष्ट्र की संस्कारों की झलक के साथ काशी की संस्कृति के प्रति सम्मान भी दिखाई देता है। पत्रकार आशीष मोदनवाल ने कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर जी के व्यक्तित्व और व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका सहज एवं सम्मानपूर्ण व्यवहार लोगों को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा के साथ लोगों के प्रति आत्मीयता और सम्मान रखना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है। कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर की कार्यशैली यह संदेश देती है कि वर्दी की जिम्मेदारी के साथ मानवीय संवेदनाएं और समाज के प्रति सम्मान भी महत्वपूर्ण हैं।
महाराष्ट्र से काशी तक सेवा का सफर,कर्तव्य और समर्पण की मिसाल हैं कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर जी
*महाराष्ट्र से काशी तक सेवा का सफर,कर्तव्य और समर्पण की मिसाल हैं कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर जी*वाराणसी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। देश की सेवा के संकल्प के साथ उन्होंने सुरक्षा बल में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को अपनी […]
Uncategorized

Leave a Reply