Latest Posts
National

अग्निवीर भर्ती में पूर्वांचल के युवाओं का जलवा, वाराणसी भर्ती मुख्यालय सबसे आगे

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सेना भर्ती के लिए दोनों राज्यों से कुल 5.60 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें सबसे अधिक आवेदन वाराणसी भर्ती मुख्यालय के तहत आए हैं, जहां से करीब 1.19 लाख युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण […]

  • 2 मिनट का पाठ
  • 15 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सेना भर्ती के लिए दोनों राज्यों से कुल 5.60 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें सबसे अधिक आवेदन वाराणसी भर्ती मुख्यालय के तहत आए हैं, जहां से करीब 1.19 लाख युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया।जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती की कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) परीक्षा 1 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई से सेना की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। वहीं जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए हैं, उनकी फीस 15 मई तक वापस कर दी जाएगी।इस बार आवेदन प्रक्रिया में लखनऊ भर्ती कार्यालय सबसे पीछे रहा। लखनऊ और आसपास के जिलों से केवल 54,600 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि गाजीपुर, आजमगढ़ और वाराणसी समेत पूर्वांचल के 12 जिलों के युवाओं ने दमदार भागीदारी दर्ज कराई।भर्ती प्रक्रिया अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अलावा महिला मिलिट्री पुलिस और नर्सिंग सहायक पदों पर भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर आवेदन किया है।सेना भर्ती मुख्यालय के अनुसार, केवल सीईई परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यूपी के छह भर्ती मुख्यालयों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।बताया जा रहा है कि मेरठ के बाद इस बार वाराणसी भर्ती कार्यालय ने सबसे अधिक आवेदन हासिल कर बाजी मार ली है। पूर्वांचल के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर बढ़ते उत्साह को देशसेवा के जुनून से जोड़कर देखा जा रहा है।वहीं उन्नाव, बाराबंकी और लखनऊ क्षेत्र से अपेक्षाकृत कम आवेदन आने पर भी चर्चा हो रही है। परीक्षा नजदीक आते ही अभ्यर्थियों ने तैयारी तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *