350 बच्चों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दांतों की समस्याएं सामने आईं
फ्लोराइड की अधिकता की आशंका पर चिकित्सकों ने पेयजल जांच की जरूरत बताई, 12 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड
वाराणसी। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी, आरआई डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से भदऊ, राजघाट स्थित वीणा पाणि शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, सम्मान समारोह एवं गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 350 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
अमृताशा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शिवपुर, वाराणसी के चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की आंखों, दांतों एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान कई बच्चों में दांतों से संबंधित समस्याएं सामने आईं। चिकित्सकों ने क्षेत्र में पेयजल में फ्लोराइड की अधिकता की आशंका को देखते हुए पानी की जांच कराने की आवश्यकता बताई। बच्चों को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी गई।
स्वास्थ्य जांच में रो. डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, डॉ. श्रद्धा राय, डॉ. संदीप चौरसिया, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. अनुज सहित चिकित्सकीय टीम एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रो. प्रोफेसर मधु सिंह भी मौजूद रहीं।
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 12 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि “स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।” बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक रो. डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, रो. अभिमन्यु वर्मा एवं रो. विशाल गुप्ता रहे। आयोजक टीम में रो. राजेश कुमार गुप्ता, रो. प्रोफेसर मधु सिंह, रो. डॉ. आशीष गुप्ता, रो. राहुल चौरसिया एवं रो. नागेंद्र जायसवाल शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधक जितेन्द्र उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।
Rotary Club Blood & Organ Donors Varanasi
RI District 3120
CREATE LASTING IMPACT
Service Above Self

Leave a Reply