Latest Posts
Uncategorized

कछवांरोड में तिरंगा यात्रा निकाली गई: भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया

कछवांरोड में तिरंगा यात्रा निकाली गई: भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया वाराणसी:- कछवांरोड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार शाम एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेवापुरी विधानसभा के सेवापुरी मंडल के कछवांरोड क्षेत्र में आयोजित की गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया। […]

  • 1 मिनट का पाठ
  • 17 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

कछवांरोड में तिरंगा यात्रा निकाली गई: भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया

वाराणसी:- कछवांरोड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार शाम एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेवापुरी विधानसभा के सेवापुरी मंडल के कछवांरोड क्षेत्र में आयोजित की गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया।

यह यात्रा भगवती चित्र मंदिर से शुरू हुई और कछवां रोड बाजार से होते हुए कछवां-कपसेठी मार्ग पर समाप्त हुई। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगीत गाए। उन्होंने राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा अजय सिंह ‘मुन्ना’, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, भाजपा नेता संदीप सिंह ‘मिंटू’, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, ग्राम प्रधान/मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार बिन्द, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मंडल महामंत्री प्रमोद गोंड, दीपक सिंह, पूर्व प्रधान सुभाष मौर्या, दिलीप सिंह ‘दीपू’ और ऋषि सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *