Latest Posts
Uncategorized

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में NH-19 प्रयागराज-वाराणसी कांवरिया लेन पर बुधवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में चार कांवरिये घायल हो गए। ये घटनाएं देर रात करीब 11 बजे और 12:45 बजे हुईं।

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में NH-19 प्रयागराज-वाराणसी कांवरिया लेन पर बुधवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में चार कांवरिये घायल हो गए। ये घटनाएं देर रात करीब 11 बजे और 12:45 बजे हुईं। पहला हादसा रात लगभग 11 बजे मेहंदीगंज के पास हुआ। प्रयागराज से वाराणसी जा रहे दो बाइकों पर सवार तीन कांवरियों […]

  • 2 मिनट का पाठ
  • 15 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में NH-19 प्रयागराज-वाराणसी कांवरिया लेन पर बुधवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में चार कांवरिये घायल हो गए। ये घटनाएं देर रात करीब 11 बजे और 12:45 बजे हुईं।

पहला हादसा रात लगभग 11 बजे मेहंदीगंज के पास हुआ। प्रयागराज से वाराणसी जा रहे दो बाइकों पर सवार तीन कांवरियों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के चक इंग्लिश निवासी किशन पुत्र समारु, सतीश पुत्र राम प्रवेश और किशन चौहान पुत्र संतोष चौहान घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पीआरवी टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है, जिसके बाद परिजन और पड़ोसी भी अस्पताल पहुंच गए।

दूसरी घटना रात करीब 12:45 बजे रखौना पुल के पास सीएनजी पंप के सामने हुई। कांवरिया लेन पर आरामकर रहे अखिलेश कुमार नामक एक श्रद्धालु नींद में चलने लगे। वे कांवरिया लेन पार करते समय असंतुलित होकर गिर गए, जिससे उनके सिर और पैर में चोटें आईं।

परिजनों की मौजूदगी में 108 एंबुलेंस की मदद से अखिलेश को अस्पताल भेजा गया। उनके साथियों ने बताया कि अखिलेश को नींद में चलने की आदत है और वे अक्सर ऐसा करते रहते हैं। स्वदेश भारत न्यूज़ सुनील कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *