जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व जफराबाद विधानसभा के भावी उम्मीदवार नरेंद्र गिरि ने क्षेत्र के उतरगावां और धर्मापुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बनवासी परिवारों से मुलाकात कर उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं, विशेषकर रास्ते के विवाद को गंभीरता से सुना।
नरेंद्र गिरि ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव जीतने का जरिया नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। जब तक हर वंचित परिवार को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल जातीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इस जनसंपर्क के बाद से जफराबाद विधानसभा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीणों ने उनके इस कदम की सराहना की, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जमीनी स्तर पर ऐसे प्रयासों से क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है।
जनसमस्याओं के बीच पहुंचे लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव नरेंद्र गिरि, दिया समाधान का भरोसा
जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व जफराबाद विधानसभा के भावी उम्मीदवार नरेंद्र गिरि ने क्षेत्र के उतरगावां और धर्मापुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बनवासी परिवारों से मुलाकात कर उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं, विशेषकर रास्ते के विवाद को गंभीरता से सुना। नरेंद्र गिरि ने […]

Leave a Reply