Latest Posts
Uncategorized

जौनपुर, जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उफन रहा नाले का गंदा पानी, मरीजों की जान आफत में

*जौनपुर, जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उफन रहा नाले का गंदा पानी, मरीजों की जान आफत में l* मरीजो को जिंदगी देने वाले जलालपुर सरकारी अस्पताल में इन दीनों बीमारियां बाटी जा रही हैं l अस्पताल परिसर में बदबूदार गंदा पानी जमा हो गया है, स्थिति इतनी बदतर है कि मरीज और उनके तीमारदारों को […]

  • 2 मिनट का पाठ
  • 163 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

*जौनपुर, जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उफन रहा नाले का गंदा पानी, मरीजों की जान आफत में l*

मरीजो को जिंदगी देने वाले जलालपुर सरकारी अस्पताल में इन दीनों बीमारियां बाटी जा रही हैं l अस्पताल परिसर में बदबूदार गंदा पानी जमा हो गया है, स्थिति इतनी बदतर है कि मरीज और उनके तीमारदारों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है l

अब यहां प्रश्न उठता है कि अस्पताल का बजट कहां जाता है कि एक गंदे नाले की समुचित सफाई तक नहीं हो पाती है ?

अगर इस गंदे पानी की वजह से मरीजों को कोई नई बीमारी हो गई तो जिम्मेदार कौन होगा ?

क्या अधिकारी अपने परिवार का इलाज ऐसे नाले के पानी से घिरे अस्पताल में कराएंगे ?

अस्पताल जहां लोगों को स्वस्थ करने का भरोसा देता है। वहीं परिसर की स्थिति खुद बीमारी को दावत देती नजर आ रही है। मरीजों का कहना है। कि ओपीडी और इमरजेंसी तक पहुंचने के दौरान गंदे पानी और अव्यवस्था से होकर गुजरना पड़ता है l

स्थानीय लोगों का आरोप है। कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है। कि आखिर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी कौन कर रहा है।

मरीजों की आवाजाही वाले इस स्थान पर साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखना जिम्मेदार विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन हालात देखकर ऐसा लगता है। कि जिम्मेदार अधिकारी मौके की वास्तविक स्थिति से अनजान हैं।

वहीं पर स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल परिसर के अंदर गंदे जल भराव की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बार-बार पैदा होती है अस्पताल परिसर में l

इस गंदे जल भराव से मच्छरों का पनपना आम हो गया है, जिससे मरीज गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को डेंगू मलेरिया और गंभीर संक्रमण का खतरा सता रहा है l

वहीं पर इस संदर्भ में जलालपुर रेहटी सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नाली पर अतिक्रमण किया गया है, जिसकी वजह से समस्या जटिल है l
इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *