स्वदेश भारत न्यूज से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की मेगा तैयारी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मेगा तैयारी शुरू कर दी है। मौजूदा संगठन के साथ साथ चुनावी हिसाब से मतदाताओं में से कार्यकर्ता तैयार करने की रणनीति बनाई गई है, चुनाव में 325 से ज्यादा सीट मिले इसके लिए पार्टी के रणनीतिकारों ने बड़ी तैयारी की है। संगठन कम करने में ढीला न पड़े और और हर स्तर पर काम करने में कंफ्यूजन न हो इसके लिए 6 सूत्रीय रणनीति तैयार की गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव के दरम्यान इसके साथ अभियान की रणनीति अलग होगी।
1- संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण
हर बूथ को जीत का केंद्र बनाने पर फोकस, सक्रिय कार्यकर्ताओं की नई टीम तैयार।
2-सामाजिक समीकरण साधना
ओबीसी, दलित, अति पिछड़ा, जाट और युवा वर्ग को संगठन व सत्ता में संतुलित प्रतिनिधित्व।
3-योगी सरकार के कामकाज का प्रचार
कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना।
4-लाभार्थी संपर्क अभियान
सरकारी योजनाओं के करोड़ों लाभार्थियों को सीधे चुनावी समर्थन में बदलने की रणनीति।
5-विपक्ष के नैरेटिव का जवाब
सपा-कांग्रेस गठबंधन और विपक्षी मुद्दों का आक्रामक राजनीतिक व सोशल मीडिया स्तर पर प्रतिकार।
6-माइक्रो मैनेजमेंट और चुनावी मॉनिटरिंग
प्रत्येक विधानसभा सीट पर अलग रणनीति, डेटा आधारित फीडबैक और लगातार समीक्षा,बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक डेटा की जांचबके बाद ही केंद्र को रिपोर्ट दी जाएगी।
बूथ से लेकर सामाजिक संतुलन तक, बीजेपी का मिशन 2027 अब छह सूत्रों पर केंद्रित; लक्ष्य—उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक।

Leave a Reply