Latest Posts
Crime

लोहता थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित बड़ी मस्जिद के पास रविवार की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

  आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट   वाराणसी – लोहता थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित बड़ी मस्जिद के पास रविवार की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची लोहता पुलिस ने मौके पर जांच की। अचेत पड़े करीब 40 वर्षीय व्यक्ति […]

  • 1 मिनट का पाठ
  • 74 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

 

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

 

वाराणसी – लोहता थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित बड़ी मस्जिद के पास रविवार की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची लोहता पुलिस ने मौके पर जांच की। अचेत पड़े करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी। आसपास के लोगों से पहचान कराई गई, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। देखने से व्यक्ति नशे का आदी प्रतीत हो रहा था। पुलिस को मौके पर ही व्यक्ति के मृत होने का अंदेशा था, फिर भी संतुष्टि के लिए 108 एम्बुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *