Latest Posts
Uncategorized

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता शिविर में 100 से अधिक लोगों की हुई आंखों की जांच

आशीष मोदनवाल पत्रकार निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता शिविर में 100 से अधिक लोगों की हुई आंखों की जांच वाराणसी। नरिया वार्ड स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान में “नई सुबह एक उम्मीद” सामाजिक संस्था के तत्वावधान में तथा शाह हॉस्पिटल, रामकटोरा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं नेत्र सुरक्षा जागरूकता शिविर का […]

  • 2 मिनट का पाठ
  • 84 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

आशीष मोदनवाल पत्रकार

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता शिविर में 100 से

अधिक लोगों की हुई आंखों की जांच

वाराणसी। नरिया वार्ड स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान में “नई सुबह एक उम्मीद” सामाजिक संस्था के तत्वावधान में तथा शाह हॉस्पिटल,
रामकटोरा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं नेत्र सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर
आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी सीमा अग्रवाल रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता जी ने किया। शाह हॉस्पिटल से
डॉ. अजय मौर्या एवं उनकी टीम ने लोगों का नेत्र परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित नेत्र परीक्षण से आंखों की बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है,
जिससे दृष्टि की सुरक्षा और जीवन स्तर में सुधार संभव होता है। उन्होंने सभी से अपने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
मुख्य अतिथि सीमा अग्रवाल ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे अनमोल अंग हैं, इसलिए समय-समय पर उनकी जांच कराना आवश्यक है।
संस्था अध्यक्ष ममता जी ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नेत्रदान महादान है, इससे किसी के जीवन में उजाला आ सकता है।” उन्होंने मोबाइल एवं टीवी का सीमित उपयोग,
संतुलित आहार और स्वच्छता अपनाने की भी सलाह दी।
शिविर को सफल बनाने में विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, करम भारती, राजश्री साहनी, रवि कुमार, रामबाबू गुप्ता, नुसरत बानो, महबूब हसन सहित सभी
कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में आशा यादव, आरती यादव, श्याम प्यारी, बेबी यादव, पूनम, नील सरोवर, गुदना, पूजा, सनम, कांति, शिवानी,
नेहा भारती सहित अनेक लाभार्थियों ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष ममता जी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *