Latest Posts
Crime

राजातालाब में हुए सड़क हादसे में युवक को मौत फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शव रखकर किया चक्काजाम

राजातालाब में हुए सड़क हादसे में युवक को मौत फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शव रखकर किया चक्काजाम वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव के सामने पंचकोशी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव मतलदेई […]

  • 2 मिनट का पाठ
  • 68 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर
  • राजातालाब में हुए सड़क हादसे में युवक को मौत फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शव रखकर किया चक्काजाम

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव के सामने पंचकोशी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव मतलदेई चौराहे पर रखकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, प्रयागपुर गांव निवासी बनारसी विश्वकर्मा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक मैजिक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता तथा सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई तथा यातायात बहाल कराया गया।

आशीष मोदनवाल पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *