Latest Posts
National

बंगाल में सत्ता परिवर्तन, ममता ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में अहम बदलाव किया है। ममता बनर्जी ने अपने ‘X’ बायो से “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” हटाया, लेकिन उन्होंने अपने नाम के आगे ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ […]

  • 1 मिनट का पाठ
  • 13 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में अहम बदलाव किया है। ममता बनर्जी ने अपने ‘X’ बायो से “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” हटाया, लेकिन उन्होंने अपने नाम के आगे ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ लिखने से परहेज किया। अब ममता बनर्जी ने अपने प्रोफाइल में खुद को “पश्चिम बंगाल की 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री” के रूप में उल्लेख किया है। साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष होने का जिक्र भी बनाए रखा है। इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई और यूजर्स के बीच इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

बंगाल चुनाव में हार के बाद भी ममता बनर्जी लगातार आक्रामक रुख में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह और कई बड़े एनडीए नेताओं की मौजूदगी ने इस राजनीतिक बदलाव को और खास बना दिया। लखनऊ केसरी केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *