Latest Posts
National

कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बंगाल हिंसा और चुनावी हालात पर चर्चा

कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बंगाल हिंसा और चुनावी हालात पर चर्चाकोलकाता:पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बंगाल में चुनाव बाद हुई […]

  • 1 मिनट का पाठ
  • 16 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बंगाल हिंसा और चुनावी हालात पर चर्चाकोलकाता:पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा, आगजनी और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर अहम चर्चा चल रही है। बैठक में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत के बाद अब अखिलेश यादव और ममता बनर्जी आमने-सामने बैठकर बंगाल की स्थिति और विपक्षी दलों की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। इस हाईप्रोफाइल बैठक को राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर असम में बीजेपी की लगातार तीसरी जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं बंगाल के नतीजों ने भी सियासी समीकरणों को नई दिशा दी है।माना जा रहा है कि ममता-अखिलेश की यह मुलाकात आगामी राजनीतिक रणनीति और विपक्षी एकजुटता के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है। बैठक खत्म होने के बाद अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत कर सकते हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *