Latest Posts
National

थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरण संबंधी अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

आशीष मोदनवाल पत्रकार थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरण संबंधी अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद दिनांक 25.06.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुरौना अंडरपास के पास से मु0अ0सं0 115/2026, धारा 137(2) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 87 बीएनएस […]

  • 2 मिनट का पाठ
  • 104 व्यूज़
  • 0 टिप्पणी
  • 0 शेयर

आशीष मोदनवाल पत्रकार

थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरण संबंधी अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

दिनांक 25.06.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुरौना अंडरपास के पास से मु0अ0सं0 115/2026, धारा 137(2) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रवि कुमार उर्फ भानू को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना जंसा पर दी गई लिखित तहरीर में अवगत कराया गया था कि दिनांक 17.06.2026 को उनकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसे रवि कुमार उर्फ भानू अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना एवं तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
रवि कुमार उर्फ भानू पुत्र कौशलेन्द्र उर्फ गब्बर, निवासी ग्राम भतसार, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष।

*बरामदगी*
अपहृता सकुशल बरामद।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 पवन कुमार यादव, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 कृष्ण मुरारी चौरसिया, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
म0का0 सरिता, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *